राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2017:
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रति वर्ष खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन को पहचानने और सम्मानित करने के लिए प्रदान किया जाता है. इस वर्ष इन पुरस्कारों के लिए बड़ी संख्या में नामांकन प्राप्त हुए थे, जिन पर पूर्व ओलंपिक खिलाडि़यों, अर्जुन पुरस्कार प्राप्त खिलाडि़यों, द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त कोचों, ध्यानचंद पुरस्कार प्राप्त व्यक्तियों, खेल पत्रकारों/जानकारों/कमेंटेटरों और खेल प्रशासनिक अधिकारियों की चयन समिति ने विचार किया था।राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार और अर्जुन पुरस्कार की चयन समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सी.के. ठक्कर थे. द्रोणाचार्य और ध्यानचंद पुरस्कारों की चयन समिति के अध्यक्ष पुलेला गोपीचंद थे. यह पुरस्कार समिति की सिफारिशों के आधार पर और उचित जांच के बाद सरकार ने निम्नलिखित खिलाडि़यों/कोचों/संगठनों को प्रदान करती है। पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों की सूची:
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार:
- इस पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1991-92 में की गयी थी।
- राजीव गांधी खेल रत्न भारत में दिया जाने वाला सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है।
- इस पुरस्कार को भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर रखा गया है।
- इस पुरस्कार मे एक पदक, एक प्रशस्ति पत्र और 7.5-7.5 लाख रुपये दिये जाते है।
क्रं.सं. | पुरस्कृत का नाम | खेल विधा |
---|---|---|
1. | श्री देवेन्द्र | पैरा एथलिट |
2. | श्री सरदार सिंह | हॉकी |
अर्जुन पुरस्कार:
- इस पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1961 में हुई थी।
- इस पुरस्कार में 5-5 लाख रुपये की राशि, अर्जुन की कांस्य प्रतिमा और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
क्रं.सं.
|
पुरस्कृत का नाम
|
खेल विधा
|
1.
|
सुश्री वी.जे. सुरेखा
|
तीरंदाजी
|
2.
|
सुश्री खुशबीर कौर
|
एथलेटिक्स
|
3.
|
श्री अरोकिया राजीव
|
एथलेटिक्स
|
4.
|
सुश्री प्रशांति सिंह
|
बास्केट बॉल
|
5.
|
सूबेदार लैशराम देबेन्द्रो सिंह
|
मुक्केबाजी
|
6.
|
श्री चेतेश्वर पुजारा
|
क्रिकेट
|
7.
|
सुश्री हरमनप्रीत कौर
|
क्रिकेट
|
8.
|
सुश्री ओइनम बेम्बम देवी
|
फूटबॉल
|
9.
|
श्री एस.एस.पी. चौरसिया
|
गोल्फ
|
10.
|
श्री एस.वी. सुनील
|
हॉकी
|
11.
|
श्री जसवीर सिंह
|
कबड्डी
|
12.
|
श्री पी.एन. प्रकाश
|
निशानेबाजी
|
13.
|
श्री ए. अमलराज
|
टेबल टेनिस
|
14.
|
श्री साकेतमिनेनी
|
टेनिस
|
15.
|
श्री सत्यवर्त कादियान
|
कुश्ती
|
16.
|
श्री मरियप्पन
|
पैरा-एथलिट
|
17.
|
श्री वरुण सिंह भाटी
|
पैरा-एथलिट
|
द्रोणाचार्य पुरस्कार:
- इस पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1985 में हुई थी।
- यह पुरस्कार प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं के कोचों और खेल विकास के क्षेत्र आजीवन योगदान देने के लिए प्रदान किया जाता है।
- इस पुरस्कार के अंर्तगत द्रोणाचार्य की प्रतिमा, प्रमाणपत्र, पारंपरिक पोशाक और 5-5 लाख रुपये पुरस्कार स्वरूप दिया जाता है।
क्रं.सं. | पुरस्कृत का नाम | खेल विधा |
1. | स्वर्गीय डॉ. आर. गांधी | एथलेटिक्स |
2. | श्री हीरा नंद कटारिया | कबड्डी |
<>3. | श्री जी.एस.एस.वी प्रसाद | बैडमिंटन (लाइफ टाइम) |
4. | श्री ब्रिज भूषण मोहंती | बॉक्सिंग (लाइफ टाइम) |
5. | श्री पी.ए. राफेल | हॉकी (लाइफ टाइम) |
6. | श्री संजॉय चक्रवर्ती | निशानेबाजी (लाइफ टाइम) |
7. | श्री रोशन लाल | कुश्ती (लाइफ टाईम) |
ध्यान चंद पुरस्कार:
- इस पुरस्कार की स्थापना 2002 में हुई ।
- इस पुरस्कार का नामकरण महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद के नाम पर हुआ है।
- इस पुरस्कार में प्रतिमा, प्रमाणपत्र, पारंपरिक पोशाक और 5-5 लाख रुपये नकद दिये जाते हैं।
क्रं.सं. | नाम (श्री/सुश्री) | खेल विधा |
---|---|---|
1 . | श्री भूपेन्द्र सिंह | एथलेटिक्स |
2. | श्री सैयद शाहिद हकीम | फूटबॉल |
3. | सुश्री सुमाराई टेटे | हॉकी |