Type Here to Get Search Results !

पर्यावरण प्रश्नोत्तरी ( संविदा शाला शिक्षक ) 2018 भाग - 1

3

पर्यावरण प्रश्नोत्तरी 

1. इनमे कौन सा प्रकृतिक पारितंत्र नहीं है ?
(अ) मरुस्थल (ब) ताल
(स) वन (द) इनमे से कोई नहीं

2. इनमे से कौन सा मानवीय पर्यावरण का घटक नहीं है ?
(अ) स्थल (ब) धर्म
(स) समुदाय (द) आर्थिक

3. इनमे से क्या पर्यावरण के लिए खतरा है ?

(अ) पादप वृद्धि         (ब) जन संख्या वृद्धि 
(स) फसल वृद्धि  (द) उपरोक्त सभी

4. आग्नेय और अवसादी शैल किस के कारण कायांतरित शैल मे परिवर्तित हो जाती है
(अ) उच्च दाब एवं उच्च ताप      (ब) निम्न दाब और निम्न ताप
(स) उच्च दाब एवं निम्न ताप     (द) निम्न दाब एवं उच्च दाब

5. मुख्य रूप से शैल कितनी प्रकार की होती है ?
(अ) 2 (ब) 4
(स) 6 (द) 3 

6. महाद्वीपीय सहित खनिज मुख्य रूप से किसका बना होता है ?
(अ) सिलिका एवं एलुमिना        (ब) सिलिका व मैग्निशियम
(स) निकिल व फेरस                (द) इनमे से कोई नहीं

7. लाल किला कौन सी शैल से बना है ?
(अ) सफ़ेद संगमरमर (ब) लाल बलुआ पत्थर
(स) दोनों                  (द) इनमे से किसी से नहीं

8. पृथ्वी की सबसे भीतरी परत है ?
(अ) पर्पटी (ब) क्रोड 
(स) मैंटल (द) उरोक्त मे से कोई नहीं

9. द्रवित मैग्मा से बने शैल है ?
(अ) आग्नेय         (ब) अवसादी
(स) कायांतरित (द) इनमे से कोई नहीं

10. विश्व की सबसे गहरी खान कौन सी है ?
(अ) दक्षिणी अफ्रीका (ब) कोलार
(स) पन्ना (द) जमैका

11. सोना, पैट्रोलियम एवं कोयला किसका उदाहरण है ?
(अ) शैल         (ब) खनिज 
(स) जीवाश्म    (द) ये सभी

12. कौन सी शैल मे जीवाश्म होते है ?
(अ) अवसादी शैल          (ब) कायांतरित शैल
(स) आग्नेय शैल (द) इनमे से कोई नही

13. पृथ्वी की सबसे पतली परत कौन सी है ?
(अ) पर्पटी (ब) मेंटल
(स) क्रोड         (द) कोई नही

14. इनमे से कौन सी समुद्री तरंग की विशेषता नहीं है ?
(अ) शैल         (ब) किनारा
(स) समुद्री       (द) स्टैक

15. हिमनद की निक्षेपण विशेषता है ?
(अ) बाढकृत मैदान (ब) फलिन
(स) हीमोद (द) इसमे से कोई नहीं

16. छत्रक शैले कहा पाई जाती है
(अ)रेगिस्तान  (ब)हिमनद
(स)नदिघाटी    (द)इनमे से कोई नहीं

17. चाप झील कहाँ पायी जाती है
(अ) रेगिस्तान (ब)हिमनद
(स) नदीघाटी (द) इनमे से कोई नहीं

18. इनमे से कौनसी गैस हमे सूर्य की हानि कारक किरणों से बचाती है
(अ)नाइट्रोजन  (ब)ऑक्सीज़न
(स)नियोन  (द) ओज़ोन


19. वायु मण्डल मे जब हम ऊपर जाते है तो वायु दाब में क्या परिवर्तन होता है
(अ) घटता है (ब) बढ़ता है
(स) समान रहता है (द) इनमे से कोई नहीं

20. जब वृष्टि तरल के रूप में धरती पर आये तो उसे क्या कहते है
(अ)बादल  (ब)वर्षा  
(स)हिम          (द) इनमे से कोई नहीं

21. मौसम संबंधी सभी घटनाए कोनसे मण्डल मे होती है ?
(अ)समताप मण्डल (ब)क्षोभमंडल 
(स)मध्य मण्डल (द) बाह्य मण्डल

22. पृथ्वी से प्रसारित रेडियो तरंगे किस मण्डल से परावर्तित होकर वापिस पृथ्वी पर आती है ?
(अ)बहिर्मंडल  (ब)मध्यमण्डल
(स)समताप मण्डल (द)आयन मण्डल 

23. पृथ्वी सूर्य की कुल ऊर्जा का लगभग कोनसा भाग प्राप्त करती है ?
(अ)दो अरब वां (ब)एक अरब वां
(स)एक करोड़ वां (द) दो करोड़ वां

24. कौनसी सतह पर वायुदाब सर्वाधिक होता है ?
(अ)पृथ्वी की सतह पर  (ब)समुद्र की सतह पर 
(स)दोनों पर समान         (द) इनमे से कोई नहीं

25. स्थानीय पवने कहलाती है ?
(अ)जो वर्ष भर लगातार एक ही दिशा मे बहती रहती है
(ब)जो पवने विभिन्न ऋतुओ मे अपनी दिशा बदलती रहती है
(स)जो पवने किसी छोटे क्षेत्र मे निश्चित समय पर बहती है 
(द) इनमे से कोई नहीं

26. धरती पर सबसे अधिक गुरुत्वाकर्षण बल पाया जाता है
(अ)ध्रुवों पर 
(ब)भूमध्य रेखा पर
(स)समुद्र में
(द)सभी जगह समान रहता है

27. पृथ्वी अपने अक्ष पर कितनी झुकी हुई है ?
(अ) 23.5 डिग्री
(ब) 26.5 डिग्री
(स) 37.5 डिग्री
(द) 67.5 डिग्री

28. विश्व जल दिवस कब मनाया जाता है ?
(अ)15 मार्च (ब)21 मार्च
(स)22 मार्च (द) 25 मार्च 

29. वह प्रक्रम जिसमे जल लगातार अपने स्वरूप बदलता रहे, कहलाता है ?
(अ)जल चक्र                 (ब)ज्वार भाटा
(स)महासागरीय धाराए (द) वाष्पीकरण

30. समान्यतः गरम महासागरीय धारा उत्पन्न होती है ?
(अ)ध्रुवों पर         (ब)भूमध्य रेखा पर
(स)कर्क रेखा पर  (द) मकर रेखा पर

31. कांटेधार झड़िया कहा पाई जाती है
(अ)गर्म एवं आर्द्र उष्ण कटिबंधीय जलवायु मे
(ब)गर्म एवं शुष्क रेगिस्तानी जलवायु मे  
(स)ठंडी ध्रुवीय जलवायु मे   
(द)समुद्र मे 

32. उष्ण कटिबन्ध सदाबहार वां का एक सामान्य जानवर ?
(अ)बंदर (ब)जिराफ़ 
(स)ऊँट (द) सूअर

33. शंकुधारी वन मे पाये जाने वाला पौधा है ?
(अ)नीम (ब)सागवान
(स)चीड़ (द) देवदार

34. स्टेपी घास स्थल पाये जाते है ?
(अ)दक्षिण अफ्रीका  (ब)औस्ट्रेलिया 
(स)मध्य एशिया (द) सुडान


35. काई और लाईकेन कहा पाये जाते है ?
(अ)रेगिस्तान (ब)उष्ण कटिबंधीय
(स)टुंड्रा प्रदेश (द) इनमे से कोई नही

36. प्रेयरी घास के मैदान कहा पाये जाते है ?
(अ)उत्तरी अमेरिका (ब)दक्षिण अफ्रीका
(स)दक्षिण अमेरिका (द) केन्या

37. मेरिनो प्रजाति है ?
(अ)भेड़  (ब)मछली 
(स)बकरी        (द) गाय

38. विश्व की स्वर्ण राजधानी कहा जाता है ?
(अ)अरब अमीरात को (ब)दुबई को
(स)कुवैत को (द) जोहांसबर्ग 

39. स्कर्वी रोग किस विटामिन की कमी से होता है ?
(अ)विटामिन A  (ब) विटामिन C 
(स)विटामिन B    (द) विटामिन D

40. अमर बेल उदाहरण है ?
(अ)स्वपोषी    (ब) परपोषी 
(स)परजीवी (द) मृतजीवी 

41. कीटों को पकड़कर अपना आहार बनाने बाले पादप का नाम है ?
(अ)गुड़हल (ब)घटपर्णी  
(स)अमर बेल    (द) इनमे से कोई नहीं

42. शरीर की सबसे बड़ी गृन्थि है ?
(अ)हृदय  (ब)यकृत 
(स)मस्तिक (द) इनमे से कोई नहीं

43. वसा का पूर्ण रूप से पाचन जिस अंग में होता है वह है
(अ)क्षुदांत्र    (ब)मुख 
(स)आमाशय (द) वृहदंत्र 

44. जल का अवशोषण मुख्यत जिस अंग द्वारा होता है, वह है ?
(अ)क्षुदांत्र    (ब)मुख 
(स)आमाशय (द) वृहादंत्र   

45. निम्नलिखित में से किससे ऊन प्राप्त नहीं होती है ?
(अ)याक    (ब)घने बालों वाला कुत्ता 
(स)ऊँट      (द) बकरी 

46. पौधे की खाना बनाने की प्रक्रिया कहलाती है
(अ)अपचयन    (ब)उपचयन
(स)जिनसेन  (द) प्रकाश संश्लेषण 

47. विश्व पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है
(अ)22 फरवरी    (ब)22 मार्च
(स)21 मार्च (द) 22 अप्रैल 

48. भारत मे शीत ऋतु सबसे अधिक वर्षा किस राज्य मे होती है ?
(अ)केरल    (ब)कर्नाटक 
(स)तमिलनाडु (द) जम्मू कश्मीर 

49. मावठ किस महीने मे आती है ?
(अ)नवंबर-दिसंबर    (ब)दिसंबर-जनवरी    
(स)फरवरी-मार्च (द) अक्तूबर-नवंबर

50. भारत मे सबसे कम तापमान कहा पर रहता है ?
(अ)श्रीनगर  (ब)सियाचिन 
(स)शिमला (द) मनाली 

Post a Comment

3 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.